बीएल वर्मा मंत्री

Lok Sabha Election 2024 नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री और राजकुमार चाहर का दूसरी बार सांसद बनना क्यों जरूरी है, केंद्रीय राज्मंत्री बीएल वर्मा, नवीन जैन, बेबीरानी मौर्य ने बताया सबसे बड़ा कारण

Election POLITICS

हर घर गंगाजल पहुचाना राजकुमार चाहर ने किया ऐतिहासिक काम

पीएस गार्डन रोहता में लोकसभा केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा, यूपी सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद राज्यसभा नवीन जैन ने बताया कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना क्यों जरूरी है। वे फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के रोहता स्थित पीएस गार्डन में केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी के लोकप्रिय सांसद राजकुमार चाहर ने अपने प्रयासों से फतेहपुर सीकरी कसभा क्षेत्र समेत समूचे आगरा देहात में हर घर गंगागजल पहुँचाने का ऐतिहासिक काम किया है। इसलिए राजकुमार चाहर को फिर से सांसद बनाना जरूरी है। राजकुमार चाहर सांसद बनेंगे तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। देश को विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है।

मोदी के पीएम बनते ही परिणाम सबके सामने

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देश के संसाधनों कर पहला हक अल्पसंख्यकों का बताने वाली कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश में कोई जानता तक नहीं था। उनका पूरा सिस्टम रिमोट कंट्रोल से चलता था। देश का प्रधानमंत्री बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का जो बीड़ा उठाया, उसका परिणाम आज सभी के सामने है।

राजकुमार चाहर
संबोधित करते सांसद राजकुमार चाहर।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 11.5 लाख करोड़ के घोटाले

बीएल वर्मा ने निषादराज गुह्य के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 11.5 लाख करोड़ के घोटाले हुए। कांग्रेस नेताओं को जेल जाना पड़ा। प्रधानमंत्री बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में कार्य करते हुए बैंकों में गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। डिजिटल क्रांति को बढ़ावा दिया।

करोड़ों लोगों के जीवन में उजाला

श्री वर्मा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जो मॉडल बनाया था, आज उसी मॉडल को पूरा देश साकार कर रहा है। गरीबों को पक्के मकान, शौचालय, उज्ज्वला कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में उजाला हो रहा है।

सीमा पर की गोली का जवाब गोला से

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का भी कार्य भाजपा सरकार में ही हुआ है। आज हमारे सैनिक दुश्मन की गोली का जवाब गोला से देते हैं और दुश्मन के घर में घुसकर वार करते हैं।

पाकिस्तान के छात्र भी तिरंगा लेकर सुरक्षित निकले

सांसद राज्यसभा नवीन जैन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला। जिस छात्र के हाथ में भारतीय तिरंगा होता था, वह सुरक्षित निकल जाता था। पाकिस्तान के छात्र भी तिरंगा लेकर सुरक्षित निकले। देश के लिए ऐसा प्रधानमंत्री का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपने पिछली बार करीब छह लाख वोटों से राजकुमार चाहर को जिताया था। इस बार 7 मई को मतदान है और सात लाख वोटों से चुनाव जिताना है। सात तरीख का संयोग महत्व रखता है।

मातृशक्ति का मान सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुरक्षित

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अथक परिश्रम से देश को आज बुलंदियों पर पहुंचाया है। पूरा विश्व आज भारत के पीछे खड़ा है। देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ दोनों का ही होना नितांत आवश्यक है। मातृशक्ति का मान सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प सिर्फ नरेंद्र मोदी पूरा कर सकते हैं।

फतेहपुर सीकरी को विकास का सिरमौर बनाना है

इस दौरान सांसद चाहर ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने संसदीय क्षेत्र से लेकर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का निर्वहन कर देवतुल्य जनता के हित में कार्य किया है। चार हजार करोड़ की गंगाजल योजना हो या पॉलिटेक्निक कॉलेज, मिनी स्टेडियम, अटल आवास, अपने अथक परिश्रम से इनको मुकाम दिलवाया है। पिछले चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जिताकर जो आशीर्वाद मिला था, उसका आजीवन ऋणी रहूंगा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को विकास का सिरमौर बनाने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार का होना बेहद जरूरी है।

उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार प्रमुख ने किया। यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, रामसकल गुर्जर, लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, लोकसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा, चेयरमैन प्रदीप भाटी, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक महेश गोयल, डॉ. राजेन्द्र सिंह, मधुसूदन शर्मा, कालीचरण सुमन, जितेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, जिलाध्यक्ष महेश जाटव, यशपाल चौधरी, सुग्रीव चौहान, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, यशपाल चौधरी, लाल सिंह लोधी, उपेंद्र सिंह, भगत सिंह चौहान, राजू लवानिया, धीरज बघेल, दिगम्बर सिंह धाकरे, बबलू लोधी, वीरेंद्र राजपूत पार्षद, मनीष गौतम, कप्तान सिंह चाहर, सोनू शर्मा, संजय, आकाश, समस्त ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh