‘मोदी का परिवार’ वाला स्टिकर लगाया, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित, जन सेवा हेतु संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नवीन जैन सांसद राज्यसभा ने अपने शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर बीजेपी का झंडा फहराया। साथ ही ‘मोदी का परिवार’ वाला स्टिकर लगाया। इस दौरान बीजेपी जिंदाबाद और सांसद नवीन जैन जिंदाबाद की गूंज होती रही। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर सांसद नवीन जैन ने बताया कि आज से 44 वर्ष पहले 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। इससे पहले 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। 1977 में आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ और कई दलों के मिलन से जनता पार्टी बनी। 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। फिर 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।

सांसद नवीन जैन ने बताया कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्पित है। मोदी सरकार के 10 वर्ष इसी बात का प्रतीक हैं। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री अवश्य बनेंगे। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- अबकी बार-400 पार।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, पार्षद प्रवीणा राजावत, पार्षद रवि करौतिया, पार्षद निरंजन सिंह कैम, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल, सेक्टर संयोजक दिव्यांशु मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राहुल जैन आदि कार्यकर्त्ताओं की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
- बैंक यूनियनों ने वापस ली देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल: आईबीए के आश्वासन के बाद सोमवार से बैंक रहेंगे सामान्य रूप से खुले - September 28, 2026
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026