नई दिल्ली। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दान से जुड़े विवादों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। केजरीवाल ने चढ़ावा चोरी मामले को ‘टिप ऑफ आइसबर्ग’ (विवाद का छोटा सा हिस्सा) करार देते हुए कहा कि अभी ऐसे कई और खुलासे सामने आने बाकी हैं।
अमित शाह पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जून 2024 को हुई थी, जिसे बीते हुए अब लगभग ढाई साल (891 दिन) हो चुके हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इन 891 दिनों में देश के गृहमंत्री अमित शाह एक बार भी रामलला के दर्शन करने नहीं गए।
उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में अमित शाह ने अपने भाषणों और साक्षात्कारों में 42 बार राम मंदिर का जिक्र तो किया और राम के नाम पर वोट भी मांगे, लेकिन दर्शन करने का समय नहीं निकाला।
केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा, “मैं अमित शाह जी से निवेदन करूंगा कि एक बार भगवान राम के दर्शन के लिए जरूर जाएं। वे वहां जाकर मात्र 121 रुपये का प्रसाद ही चढ़ा आते, लेकिन वे नहीं गए। शायद उन्हें चिंता ही नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों ने सनातन धर्म का उपयोग केवल धन और सत्ता हासिल करने के लिए किया है, जबकि आम आदमी पार्टी ही वास्तव में सनातन के मूल्यों के लिए काम कर रही है।
केजरीवाल के 5 तीखे सवाल
प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष जनता की ओर से पांच प्रमुख सवाल रखे:
आप राम मंदिर क्यों नहीं गए?, क्या आपका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता?, क्या आपका राम मंदिर जाने का मन नहीं करता?, क्या आपको भगवान राम की आवश्यकता महसूस नहीं होती?, क्या आप राम जी को अपना भगवान मानते हैं?
केजरीवाल ने कहा कि जो लोग भगवान से डरते, वे कभी चोरी नहीं करते। उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों के मन में भगवान के प्रति आस्था का भय होता, तो वे कभी ऐसे कृत्यों में लिप्त नहीं होते। उन्होंने जोर देकर कहा कि राम नाम का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए करना और वास्तविक आस्था न दिखाना सत्ता की राजनीति को दर्शाता है।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026