आयकर विभाग ने बुधवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल में छापेमारी शुरू की है। छापेमारी बंगाल के बिजली और आवास मंत्री अरूप बिस्वास के छोटे भाई स्वरूप बिस्वास के आवास पर चल रही है। इसके अलावा उनसे जुड़े ठिकानों पर ही आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं।
अफसर बड़ी गाड़ियों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में छापेमारी करने पहुंचे थे। टीम दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर स्थित स्वरूप बिस्वास के आवास पर तलाशी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बिस्वास के आवास के अलावा, आयकर अधिकारी दक्षिण कोलकाता में चार अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रहे हैं।
आयकर अधिकारियों ने छापे और तलाशी अभियान के बारे में कुछ नहीं बताया है। अन्य चार ठिकानों पर जहां इसी तरह की छापेमारी की जा रही है, उनमें ईडन रियल एस्टेट और मल्टीकॉन रियल एस्टेट नामक दो संस्थाओं के कार्यालय शामिल हैं।
दस्तावेजों की जांच
सूत्रों ने बताया कि इन दोनों संस्थाओं के खिलाफ फंड गबन की शिकायतें हैं। हालांकि, आयकर अधिकारी इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं कि बिस्वास का इन दो रियल एस्टेट संस्थाओं से कोई संबंध है या नहीं। जानकार सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स की टीम बिस्वास के आवास पर जाकर वहां विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर रही है।
राज्य के बिजली मंत्री के भाई के रूप में बिस्वास का दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज से संचालित होने वाले टॉलीवुड पर काफी प्रभाव है, जहां उनके बड़े भाई सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक हैं।
-एजेंसी
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026