मथुरा। अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर अब भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में कृष्ण लीला होगी। इसके अतिरिक्त स्वामी हरिदास, सूरदास और रसखान की नगरी मथुरा जनपद में ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों और साहित्यकारों के घरों का संरक्षण होगा, उनके नाम पर सड़कों का नामकरण होगा और ब्रजभाषा के साहित्य का जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषा में अनुवाद होगा।
मथुरा में कृष्ण लीला कराने का निर्णय योगी सरकार ने लिया है। योगी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय पर मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री कांत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
विधायक मथुरा-वृंदावन पं. श्रीकांत शर्मा ने अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर मथुरा में कृष्ण लीला के मंचन के फैसले सहित ब्रज का गौरव बढ़ाने वाले अन्य पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक अभिनंदन किया है।
श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार में ब्रज के पुरातन स्वरूप को लौटाने के साथ ही ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने पर तेजी से कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प ब्रज 84 कोस के सम्पूर्ण विकास की दिशा में योगी सरकार ने मंदिरों के नजदीकी क्षेत्रों, मंदिरों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के निर्माण, ब्रज की हरीतिमा वापस लौटाने के लिए व्यापक वृक्षारोपण, होली के भव्य आयोजन जैसे कार्य किये हैं। बांके बिहारी जी की कुंज गलियों और परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण, श्री द्वारिकाधीश जी जाने वाले मार्ग में अंडरग्राउंड केबलिंग और श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए दो स्वागत द्वार सहित मार्ग निर्माण और पोतरा कुंड का सौंदर्यीकरण भी इसी दिशा में सिद्ध हुए संकल्प हैं।
ब्रज के साहित्य का होगा अन्य भाषा में अनुवाद
पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार स्वामी हरिदास, सूरदास और रसखान की पवित्र नगरी ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों और साहित्यकारों के घरों के संरक्षण और उनके नाम पर सड़कों का नामकरण भी करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन इंडिया इज गोइंग ग्लोबल की दिशा में ब्रज भाषा के साहित्य का जर्मन, फ्रैंच और रूसी भाषा में अनुवाद कर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध भी कराया जाएगा।
– एजेंसी
- द आगरा स्टोरी: धर्मांतरण रैकेट के सरगना रहमान के दो बेटों समेत तीन और गिरफ्तार, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे - July 23, 2025
- Apollo Cancer Centre Hyderabad Felicitated Bone Cancer Survivors for Their Grit and Determination - July 23, 2025
- पलक शर्मा का विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 में चयन - July 23, 2025