Mathura, Uttar Pradesh, India. विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश का मानना है कि देश की अस्मिता बचाने के लिये लव जिहाद पर अंकुश जरूरी है। उत्तरप्रदेश की तरह देश के अन्य राज्यों को भी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून लागू किया जाना चाहिए।
स्थानीय प्रताप बाजार स्थित श्रीजी मन्दिर में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शिरकत करने आये दिनेश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ कट्टरपंथी ताकतें हिन्दू धर्म की युवतियों को बहला फुसलाकर शादी करते है। बाद में जबरन धर्मपरिवर्तन के लिये विवश कर मानसिक व शारिरिक शोषण करते है। लव जिहाद कर कट्टरपंथी ताकतें हिन्दू धर्म को कमजोर करने का कुचक्र रच रही है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लव जिहाद के विरुद्ध कानून लागू कर देश के समक्ष ऐतिहासिक कार्य किया है। इसका अनुसरण अन्य राज्यो को भी करना चाहिए।
श्री राम मंदिर निर्माण के पूर्ण होने की डेटलाइन के विषय मे उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के हिन्दुत्व प्रेमियों की इच्छानुरूप मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। सम्भवतः ढाई से तीन वर्ष के अंदर श्री रामलला अपने मूल जन्मस्थान पर विराजमान हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि श्री राममंदिर समाज का समाज के लिए निर्मित होने वाला प्रथम मन्दिर बने इसके लिए विहिप द्वारा 15 जनवरी से देशव्यापी अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत देश भर के तकरीबन चार लाख गावों में घर-घर से मन्दिर निर्माण के लिये यथासंभव धनराशि एकत्रित की जायेगी ताकि पूरे देश के सहयोग का समावेश राममंदिर निर्माण में हो सके।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026