Ranchi, Jharkhand, India. दो चचेरी बहनों ने आपस में शादी कर जीवनभर साथ रहने का निर्णय लिया है। मामला झारखंड के रांची का है। ये दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं। दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे से प्यार कर रही हैं। पिछले महीने दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। अब परेशानियों से बचने के लिए दोनों दूसरे शहर जा रही हैं। दोनों बहनों का कहना है कि वह न्यूयॉर्क में रहने वाली अंजलि चक्रवर्ती और सूफी सैंडल्स के रिश्ते से प्रभावित हुई थी।
देश में समलैंगिक संबंध कानूनी तौर पर वैध है, लेकिन समाज इसे अपना नहीं पाया है। दोनों लड़कियां राजधानी रांची से करीब 160 किमी कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया की रहने वाली हैं। एक लड़की की उम्र 24 साल है तो दूसरी लड़की उम्र 20 साल है। पहली लड़की ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर रखी है, वहीं दूसरी लड़की इंटर पास है। शादी करने बाद दोनों किसी दूसरे शहर में रहना चाहती हैं, ताकि वह परेशानियों से बच सकें।
दोनों का कहना है कि जिंदगी में चाहे जितनी मुश्किल आए, वे हमेशा साथ रहेंगी। उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में कोई शर्मिदगी महसूस नहीं होती है। उन्होंने बताया कि वह दोनों इस बात को अच्छे से जानतीं है कि अब देश में समलैंगिक संबंध कानूनी तौर पर वैध है। दोनों बहनें अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को बताए बिना ही लिव इन में रह रही थीं। कपल ने 8 नवंबर को झुमरी तिलैया के एक शिव मंदिर में शादी की थी। बताया जा रहा है कि कोडरमा जिले में समलैंगिक शादी का यह पहला मामला है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026