नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सोलापुर की एथलीट से क्रिकेटर बनीं किरण नवगिरे ने सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और छा गईं। अपना क्रिकेट करियर साल 2016 में एथलेटिक्स से की थी। उन्होंने जैवलीन थ्रो, शॉटपुट और रिले रेस में भी हिस्सा लिया और कई मेडल भी जीते लेकिन बाद में क्रिकेट को करियर बनाने का फैसला किया। किरण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानती हैं। धोनी की कूल छवि और लंबे-लंबे छक्के से किरण बेहद प्रभावित हैं।
नागालैंड की महिला क्रिकेटर किरण नवगिरे ने महिला टी20 चैलेंज में आते ही छा गईं। वेलोसिटी टीम की ओर से खेलने उतरीं किरण ने ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ मुकाबले में 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इस टूर्नामेंट का यह सबसे तेज अर्धशतक है। भले इस मुकाबले में किरण की 34 गेंदों पर खेली गई 69 रन की पारी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी, बावजूद इसके वेलोसिटी ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वेलोसिटी को खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए कम से कम 159 रन बनाने थे, जो उसने 9 विकेट प 174 रन बनाए।
दाएं हाथ की बल्लेबाज किरण ओपनर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरीं। वेलोसिटी की टीम 191 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। उसने 50 के कुल स्कोर पर अपने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए थे। नवगिरे ने अपना खाता छक्के के साथ खोला। उन्होंने सलमा खातून की गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन के लिए बाउंड्री के बार भेज दिया। उसी ओवर में नवगिरे ने चौका और फिर एक और छक्का लगाया। पावर प्ले में वेलोसिटी का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन था। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर है।
-एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026