Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. सिक्ख समाज की धार्मिक नुमानंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में 21 जनवरी, 2024 को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन की तैयारी के सन्दर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी जी से कलक्ट्रेट में भेंट की। उनसे आग्रह किया कि नगर कीर्तन से पूर्व सभी विभागों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली बैठक की तिथि निर्धारित करें।
ज्ञातव्य है नगर कीर्तन इस बार भी गुरुद्वारा माईथान (एम डी जैन इंटर कॉलेज) के पास से घटिया, फुलट्टी, फुव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी चौराहा, कलेक्ट्रेट फ्लाई ओवर, एम जी रोड, छीपीटोला होकर गुरुद्वारा संत बाबा केहर सिंह सिंह पहुंचता है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रधान कंवल दीप सिंह,मु ख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, चेयरमैन परमात्मा सिंह, पाली सेठी, राजीव लवानिया एवं बालूगंज गुरुद्वारा के मिठ्ठू जी और अजीत सिंह शामिल थे।
- “राम ने यादव को मारा” नाम पर संजय सिंह के सवाल, सीईओ यूपी के तीखे जवाब पर बवाल, बढ़ते विरोध के बाद मांगी माफी - October 28, 2026
- ओवैसी के मैदान में होने से सीएम योगी को होगा सीधा फायदा…यूपी चुनाव 2027 से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान - October 28, 2026
- ओवैसी के मैदान में होने से सीएम योगी को होगा सीधा फायदा…यूपी चुनाव 2027 से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान - October 28, 2026