Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सामाजिक समरसता को भंग करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर ऐलान देकर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आंदोलन करने आये 22 लोगों को मथुरा पुलिस ने अलग अलग स्थानों से हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाही की गई है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जिले भर की पुलिस को श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगा दिया था।
इनके आंदोलन से कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी
सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह के अनुशार श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के लिए हिंदू अर्मी नामक एक संगठन के चीफ मनीष यादव द्वारा इन लोगों को लखनउ से यहां लाया गया था। जिन्हें जनपद के अलग अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है। इनके आंदोलन से कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी। इनके द्वारा किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाही की गई है। हिंदू आर्मी नामक संगठन ने बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ रखी है। संगठन ने सभी से 21 सितंबर को मथुरा पहुंचने का आह्वान किया था। सोमवार सुबह मथुरा में जन्मस्थान में प्रवेश करने से पहले पुलिस ने सर्तकता बरतते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया था शासन से बिना मंजूरी के किए जा रहे आंदोलन को लेकर पुलिस सुबह से अलर्ट थी। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का शांति भंग करने में चालान किया जा रहा है। थाना राया पुलिस ने भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान थाना यमुनापार, तथा थाना बल्देव का पुलिस फोर्स भी थाना राया परिसर में डटा रहा। पुलिस अधिकारी चौकन्ने रहे और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव और लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अस्करन सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया था। सोमवार सुबह 11 बजे सभी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बुलाया गया था। हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन शुरू करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया। उसने अपने सभी साथी और सहयोगियों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एकत्र होकर आंदोलन आरंभ करने के लिए बुलाया था। पुलिस इसको लेकर सुबह से ही सतर्क हो गई थी।
इनका सामाजिक समरसता को भंग करने का इनका उद्देश्य था
एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका सामाजिक समरसता को भंग करने का इनका उद्देश्य था। इनके पास आंदोलन करने की कोई मंजूरी नहीं थी। बिना मंजूरी के आंदोलन करने की कोशिश कर रहे थे। धारा 144 लागू है। सुरक्षा के लिहाज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के इलाके में पुलिस को सतर्क किया गया है।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026