Agra, Uttar Pradesh, India. प्रेम बेसहारा आश्रम,मदर टेरेसा भवन,प्रतापपुरा में समाजसेवियों के प्रयास से शहनाई बज उठी। दो दिव्यांग विवाह सूत्र में बंध गए। नगर के प्रमुख फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक एवं सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के अशोक कुशवाह ने इस विवाह समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने निजी खर्चे पर एक आम शादी की तरह सारी व्यवस्था करा दिव्यांग जोड़े को तोहफा दिया।

वर-वधू को आशीर्वाद
दुल्हन कलावती और मलपुरा निवासी दूल्हा प्रतीक गोयल को मुख्य अतिथि लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, फादर मून, डॉ. अशोक कुशवाह, इंचार्ज सिस्टर ऑगस्टीन, ममता कुशवाह सहित अनेक लोगो ने नवविवाहित जोड़े के सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए मंगल कामनाएं की। नगर के अनेक लोगों ने बिना सूचना के बाद भी मात्र थोड़ी जानकारी होने पर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

बेसहारा महिलाओं में खुशी
विवाह समारोह के मुख्य-सूत्रधार डॉ. अशोक कुशवाह ने बताया कि नवदंपति ने व्हीलचेयर पर ही अधिकांश मांगलिक क्रियाएं पूरी की। रिंग सेरेमनी और वरमाला आश्रम की बेसहारा महिलाओं एवं युवतियों की अपार खुशी के मध्य हुई। कन्यादान ममता कुशवाह एवं अशोक कुशवाह ने लिया। शहनाइयों, ढोल की थाप पर सम्पन्न विवाह समारोह के बीच प्रीतिभोज में पूरा आश्रम शामिल हुआ। फेरे की क्रियाएं मलपुरा में कराई गईं। बेसहारा महिलाओं ने अश्रुधाराओं के बीच अपनी कलावती दीदी को खुशहाली की कामना करते हुए आश्रम से विदाई दी।
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025