Hathras, Uttar Pradesh, India. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान स्थलों एवं बूथों का जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा व्यवस्थाओं के संबंध में किए गए निरीक्षण के बारे में समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में की।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग समुदाय के व्यक्तियों से वार्ता करते हुए यथास्थिति के बारे में जानकारी करने के निर्देश दिए कि किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उस ग्राम पंचायत के कितने लोग उम्मीदवार हैं तथा नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर रहे हैं जो व्यक्ति इलेक्शन में किसी भी पद के उम्मीदवार हैं उनका मोबाइल नंबर लें और अपना मोबाइल नंबर उनको उपलब्ध करा दें। जिससे कि किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर वह अवगत करा सकें।
डीएम ने कहा कि जिन भवनों में बूथ बनाए गए हैं वह भवन जर्जर नहीं होना चाहिए। जंगले और खिड़कियां टूटी नहीं होनी चाहिए। शौचालय सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए। प्रकाश तथा पीने के पानी के उचित प्रबंध होना भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अभी अवगत करा दें जिससे कि समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट को निरीक्षण के फोटोग्राफ्स सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बूथों के निरीक्षण हेतु लगाए गए कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया है या ठीक ढंग से निरीक्षण नहीं किया गया है।
उन्होंने संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर जानकारी करने के निर्देश दिए कि पूर्व में किस समस्या के कारण बूथों को संवेदनशील/अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को एसएचओ, बीएलओ, वीडीओ, लेखपाल आदि का नम्बर प्राप्त करते हुए उनसे समन्वय स्थापित करते हुए यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसका तत्काल निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, उप जिलाधिकारी सासनी, उप जिलाधिकारी सादाबाद, ओसी कलेक्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी सेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026