dr baldev bhai sharma

इतिहास का पुनर्लेखन देश की संस्कृति, अस्मिता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित करना

साहित्य

विश्व संवाद केंद्र का ब्रज साहित्योत्सव शुरू, इतिहास पुनर्लेखन व ब्रज भाषा के साहित्य पर चर्चा

हमारे साथ बौद्धिक छल करके भारतीयों को आत्महीनता के गर्त में धकेलाः डॉ. बल्देव भाई शर्मा

ब्रजभाषा संस्कृत भाषा से जन्मी और हिन्दी साहित्य की बीज भाषा, भक्ति के साथ प्रेम की भाषा

9 अप्रैल को अर्थशास्त्र व पर्यावरण पर चर्चा, संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य आ रहे

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित दो द्विवसीय ब्रज साहित्योत्सव का शुभारंभ शनिवार को कैलाशपुरी रोड स्थित होटल भावना क्लार्क्स में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में साहित्योत्सव की भूमिका प्रांत प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा ने रखी। प्रथम सत्र में विषय इतिहास पुनर्लेखन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि, रायपुर के कुलपति डॉ. बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि भारत में ऋषियों के काल से चिंतन, मंथन की परंपरा रही है। जीवन की दृष्टि का विकास चिंतनमनन से होता है। इतिहास भी साहित्य का हिस्सा है। इतिहास आंकड़ेभर या राजा महाराजाओं की कहानियां नहीं है। हमारे साथ बौद्धिक छल करके भारत, भारतीयता और भारत के महापुरुषों के बारे में भारतीय जनमानस को आत्महीनता के गर्त में धकेला गया। इतिहास को आत्महीनता से निकालकर आत्म गौरव में लाना है। औपनिवेशिक काल में अतीत के इतिहास को स्वाभिमान शून्य बनाकर लंबे समय तक विदेशी शासन करते रहे।

इतिहासकार डॉ. कृष्णचंद्र पांडेय ने देश-विदेशों में भारतीय संस्कृति की विराटता की चर्चा करते हुए कहा कि इतिहास के तथ्यों को भुलाया नहीं जा सकता। भारत के इतिहास की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा है। इतिहासकार डॉ. विशन बहादुर सक्सेना ने कहा कि भारतीय इतिहास के वास्तविक तथ्यों का दमन कर असत्य की अवधारणा स्थापित की गई। इतिहास का पुनर्लेखन देश की संस्कृति की अस्मिता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित करना है। उन्होंने इतिहास के परिष्कार पर बल दिया।

द्वितीय सत्र के विषय हिन्दी साहित्य में ब्रजभाषा का योगदान विषय पर ब्रजभाषा के प्रख्यात विद्वान डॉ. शैलेंद्र कृष्ण भट्ट ने कहा कि ब्रजभाषा संस्कृत भाषा से जन्मी है और हिन्दी साहित्य की बीज भाषा है। यह भारतीयता और भक्ति के साथ प्रेम की भाषा है। उन्होंने कहा कि जिस समय अष्टछाप के कवि ब्रज में कृष्ण लीला का गान कर रहे थे, उस समय अवध और काशी क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास रामभक्ति की गंगा बहा रहे थे। गोस्वामी जी ने अवधी में काव्य रचना की, परंतु ब्रजभाषा पर भी उनका उतना ही अधिकार था। उनकी विनय पत्रिका, कवितावली, गीतावली, कृष्ण गीतावली आदि रचनाओं में ब्रजभाषा का साहित्यिक सौंदर्य देखने योग्य है।

brij sahitya utsav
बृज साहित्य उत्सव में मंचासीन पदाधिकारी।

केंद्रीय हिन्दी संस्थान की निदेशिका डॉ. वीना शर्मा ने ब्रजभाषा में दिए अपने संबोधन में कहा कि ब्रजभाषा को प्रशस्त करने में ब्रज के कविगणों, गीतकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पदों की गत्यात्मकता और लयात्मकता का संतुलन संगीत द्वारा संभव हुआ। भक्ति भाव से भरा हुआ अपार साहित्य नित्य नए ढंग से संवरता रहा। उन्होंने कहा कि भक्तिकाल में ही ब्रजभाषा का क्षेत्र लगभग निश्चित हो चुका था। श्रंगार तथा वात्सल्य जैसे कोमलतम भावों की विशेष सम्प्रेषण क्षमता इस भाषा में विकसित हो चुकी थी।

वृंदावन के ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के प्रकाशन अधिकारी डॉ. गोपाल शरण शर्मा ने ब्रज की प्राचीन पांडुलिपियों और ग्रंथों के संरक्षण करने की योजना पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में स्वतंत्रता आंदोलन में ब्रज के योगदान विषय पर चर्चा करते हुए शाहजहांपुर से आए स्तंभकार अमित त्यागी, डॉ. शशि गोयल और पत्रकार राज नारायण ने विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन साहित्योत्सव के संयोजक मधुकर चतुर्वेदी ने किया। आभार विश्वसंवाद केंद्र के मंत्री डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने दिया। अतिथियों का स्वागत विभाग प्रचार प्रमुख और साहित्योत्सव के सर्वव्यवस्था प्रमुख मनमोहन निरंकारी, कवियत्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी, सीए अभिषेक जैन, आदेश तिवारी, विजय सामा, विजय कुमार गोयल, सुनील जैन, मणि चड्ढा, पूरन तरकर, विनीत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, डीजीसी राजस्व अशोक चैबे, श्रुति सिन्हा, मनोज कुमार आदि नगर के साहित्यकार, कविगण, शोधार्थी, महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

ब्रज साहित्योत्सव के सर्व व्यवस्था प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि 9 अप्रैल को ब्रज साहित्योत्सव का समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। समापन सत्र को दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य जी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीआर आंबेडकर विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी करेंगी।

शादी के 22 साल बाद यूपी की योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का तलाक

Dr. Bhanu Pratap Singh