केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023-24 का बजट पेश किया। इस बजट पर यूपी की खास नजर थी। केंद्रीय बजट के साथ पेश होने वाले रेल बजट और अन्य लाभों को लेकर प्रदेश के एक बड़े वर्ग की निगाहें टिकी हुई थी। टीवी पर बजट पेश होने के दौरान लोगों ने इसे गंभीरता से देखा और उसका अपने हिसाब से विश्लेषण किया है।
मिलेट्स को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले से ही कई तरह के कार्यक्रम शुरू कर दिए थे। अब केंद्रीय वित्त मंत्री ने भी बाजरा उत्पादकों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम चलाए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने श्री अन्न के उत्पादन को और बढ़ाने, लोगों के भोजन की थाली का हिस्सा बनाने की दिशा में सरकार की ओर से प्रयास किए जाने का जिक्र किया। इससे श्री अन्न का उत्पादन करने वाले किसानों की स्थिति में सुधार होगा। योगी सरकार की ओर से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
टैक्स स्लैब में हुआ है बदलाव
आयकर स्लैब में बदलाव ने यूपी के एक बड़े वर्ग को फायदा दिया है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले योगेश मिश्रा ने कहा कि टैक्स छूट में बदलाव से स्थिति में बदलाव होगा। अब 7 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स बढ़ने से मिडिल क्लास को काफी राहत मिलेगी। पहले 2.5 लाख रुपये तक टैक्स स्ट्रक्चर में शून्य था। इसमें 50 हजार रुपए का इजाफा होने से नौकरी करने वालों को कागजात जुटाने की मुश्किलों से राहत मिलेगी। 9 लाख रुपए तक की आय पर 5 फीसदी कर का निर्धारण एक बेहतर निर्णय है। चुनावी साल में इस प्रकार की उम्मीद पहले से ही थी।
- पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने की अपनी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ की घोषणा, राजनीति में बड़े बदलाव का किया दावा - October 15, 2026
- न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच - October 15, 2026
- लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल के बस स्टेशन पर CCTV में नज़र आई 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर लावारिस मिली स्कॉर्पियो - October 15, 2026