Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। नये तीन कृषि कानूनों का विरोध किसान संगठन अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला उपकृषि निदेशक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिली धनराशि के चैक वापस किये।
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने चैक के माध्यम से सम्मान निधि वापस की
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में पहुंचे भाकियू के कार्यकर्ताओं ने चैक के माध्यम से सम्मान निधि वापस की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, जिला महासचिव अंशु नौहवार, जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह, सोनू प्रधान, उदयवीर सरपंच, शिवकुमार तोमर, अमित चौधरी, रतन बाबा, तहसील अध्यक्ष महावन संदीप सिंह, वीरप्रताप, राहुल, गोपाल पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नौहझील कस्बा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर पलवल में आंदोलनरत किसानों के लिए राहत सामिग्री भेजी गई। जिसमें चैयरमैन चौधरी भगवती प्रसाद सिंह व उनके साथियों का सहयोग रहा।
- “लगुन आई हरे-हरे…”: आगरा के श्री मनःकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों के बीच लिखी गई तुलसी-शालिग्राम विवाह की लगुन - November 18, 2026
- कुंडा के बेंती राजभवन में बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा; राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की भावुक अपील— “हजूर, मुझे भी कथा श्रवण का अवसर दें” - November 18, 2026
- “भगवान महावीर के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग”: पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बोले सांसद नवीन जैन - November 18, 2026