इंडिया गठबंधन में शामिल केरल की लेफ्ट सरकार ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर सवाल उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा- CPI (M) के मैनिफेस्टो में CAA को रद्द करने की बात कही गई है, लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है।
विजयन ने कहा कि कांग्रेस आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले के खिलाफ भी प्रोटेस्ट नहीं कर पाई थी। कांग्रेस वोट के लिए अपने मूल्यों से समझौता करने को तैयार है। ऐसे घोषणापत्र के जरिए कांग्रेस ने देश की आम जनता और अल्पसंख्यकों को धोखा देने का काम किया है।
स्मृति ईरानी बोलीं, कांग्रेस-लेफ्ट में ठगिंग और बेगिंग चल रही है
उधर, चेन्नई में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और लेफ्ट में खींचतान पर तंज किया है। स्मृति ने शनिवार को कहा- दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और तमिलनाडु में ठगिंग चल रही है। एक तरफ लेफ्ट वाले केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारते हैं और दूसरी ओर दोनों पार्टियों के नेता दिल्ली में गले मिलते हैं। ये कैसा गठबंधन है।
दरअसल, कांग्रेस और लेफ्ट दोनों इंडी ब्लॉक का हिस्सा हैं। केरल की वायनाड सीट से CPI (M) ने एनी राजा को राहुल गांधी के खिलाफ अपना कैंडिडेट बनाया है। दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। भाजपा ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उतारा है।
-एजेंसी
- ADA उपाध्यक्ष का ‘रौद्र’ रूप: 10 टाउनशिप के काम में सुस्ती पर ठेकेदारों को फटकार, फूड कोर्ट का लाइसेंस निरस्त - March 24, 2026
- आगरा के लिए बड़ी पहल: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीएम योगी से की मुलाकात, इनर रिंग रोड और जलभराव पर मांगा ‘न्याय’ - March 24, 2026
- टेक्नोलॉजी से मिली सफलता: CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम ने खोज निकाले गुम हुए 304 मोबाइल, आगरा पुलिस की शानदार रिकवरी - March 24, 2026