ईडी के तीन समनों को ठुकराने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस करके बीजेपी पर निशाना साधा.
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है इसलिए उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. इन्होंने मुझे समन भेजे हैं. मेरे वकीलों ने मुझे बताया है कि ये समन ग़ैर-क़ानूनी हैं.”
केजरीवाल ने उस चिट्ठी का ज़िक्र भी किया जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से पूछा था कि किस नाते उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. क्या वह एक गवाह हैं, या दिल्ली के सीएम होने के नाते ये समन भेजे गए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “इनका मक़सद लोकसभा चुनाव में मुझे प्रचार करने से रोकना है. ठीक लोकसभा चुनाव से पहले मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? पहले क्यों नहीं बुलाया. बीजेपी का मकसद पूछताछ करना नहीं है. इनका मकसद है मुझे गिरफ़्तार कर लो, ताकि लोकसभा चुनाव में मैं प्रचार न कर सकूं.”
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसलिए जेल में हैं क्योंकि इन्होंने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया था.
दिल्ली सीएम ने कहा कि ये जो भी चल रहा है वह देश के लिए बहुत ख़तरनाक है.
Compiled: up18 News
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026