कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा है कि उनके पिता का सपना था कि राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनें और अब वह इसी दिशा में काम करेंगी.
शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं.
शर्मिला ने अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का विलय भी कांग्रेस में कर लिया है. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में वाईएस शर्मिला ने कांग्रेस जॉइन की.
तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान ही शर्मिला ने कांग्रेस को अपने समर्थन का एलान कर दिया था.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मिला ने कहा, “आज मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए बहुत खुश हूं. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईआरएस तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है… कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है…”
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026