आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जेल से निर्देश दिया है. बता दें कि केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं जिसे आप सरकार के मंत्री जेल बता रहे हैं।
उन्होंने कहा, “वो (केजरीवाल) पता नहीं किस मिट्टी के बने हैं कि जेल में रहने के बाद भी दिल्ली के लोगों की स्वास्थ्य की चिंता है.”
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “उन्होंने मुझे निर्देश दिया है. सीएम साहब ये जानकर बेहद व्यथित हैं कि दिल्ली के कई अस्पतालों में और मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं. कुछ अस्पतालों में मोहल्ला क्लीनिक में जो टेस्ट होते हैं, वो नहीं हो पा रहे. उन्हें लगता है कि उनके जेल जाने की वजह से दिल्ली में किसी को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए.”
भारद्वाज ने कहा, “उन्होंने मुझे आदेश दिया है कि इसके ऊपर जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं और ये सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों में मोहल्ला क्लीनिक में सारी दवाइयां और टेस्ट मुफ़्त में मिले. उनका निर्देश हमारे लिए भगवान की आज्ञा के बराबर है.”
-एजेंसी
- भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आगरा में आठ माह तक चलेंगे विशेष आयोजन - July 27, 2026
- आगरा में मानवता की मिसाल: ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने हेल्प आगरा को भेंट की 80 डायलाइजर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - July 27, 2026
- नीट आंदोलन में संविधान की प्रस्तावना सुनाकर वायरल हुए मोहम्मद इरफ़ान के परिवार से मिले राहुल गांधी, जानें कैसे AI की मदद से बनी उनकी पहचान - July 27, 2026