लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यूपी के हाथरस पहुंचे हैं, यहां पर बूलगढी गांव में राहुल ने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी की हाथरस यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था कड़ी की गई है। अतिरिक्त पुलिसबल तैनात है।
दरअसल, साल 14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था, इस घटना के बाद पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में एक आरोपी को कोर्ट उम्रकैद की सजा सुना चुका है। वहीं, चार साल बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस दौरे से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। उधर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने कुछ दिन पहले राहुल से संपर्क किया था। उन्हें बताया था कि घटना के बाद प्रदेश सरकार ने नौकरी और घर का वादा किया था, लेकिन वो वादा पूरा नहीं हुआ। साथ ही पीड़ित परिवार सुरक्षा की वजह से खुद को कैद मान रहा हैं।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026