आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जेल से निर्देश दिया है. बता दें कि केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं जिसे आप सरकार के मंत्री जेल बता रहे हैं।
उन्होंने कहा, “वो (केजरीवाल) पता नहीं किस मिट्टी के बने हैं कि जेल में रहने के बाद भी दिल्ली के लोगों की स्वास्थ्य की चिंता है.”
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “उन्होंने मुझे निर्देश दिया है. सीएम साहब ये जानकर बेहद व्यथित हैं कि दिल्ली के कई अस्पतालों में और मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं. कुछ अस्पतालों में मोहल्ला क्लीनिक में जो टेस्ट होते हैं, वो नहीं हो पा रहे. उन्हें लगता है कि उनके जेल जाने की वजह से दिल्ली में किसी को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए.”
भारद्वाज ने कहा, “उन्होंने मुझे आदेश दिया है कि इसके ऊपर जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं और ये सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों में मोहल्ला क्लीनिक में सारी दवाइयां और टेस्ट मुफ़्त में मिले. उनका निर्देश हमारे लिए भगवान की आज्ञा के बराबर है.”
-एजेंसी
- मिथिला की आस्था और राजस्थान का राजसी वैभव, आगरा में सजेगा 140 फीट ऊंचा भव्य जनक महल; सात शिखरों पर लहराएगा भगवा ध्वज - August 20, 2026
- पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी में गूंजे अटल जी के विचार, गीत और संस्मरण; नम हुईं आंखें - August 20, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 20, 2026