Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat
हिन्दी नहीं बची तो भारतीय संस्कृति और संस्कार भी नहीं बचेंगे
आलोक सभा द्वारा छविरत्न स्व. सत्यनारायण गोयल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया काव्योत्सव व सम्मान समारोह
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जमीं के रहने वाले झुक के चलना सीख ले वरना, सितारों का भरोसा क्या सितारे टूट जाते हैं…। कवि रामेन्द्र मोहन त्रिपाटी की यह पंक्तियां छविरत्न स्व. सत्यनारायण गोयल को समर्पित थीं। जिनकी पुण्य स्मृति में आलोक सभा द्वारा बाबूलाल गोयल सरस्वती शिशि मंदिर में काव्योत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आरबीएस कालेज के प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विजय गोयल ने मुफीद ए आम इंटर कालेज के उपप्रधानाचार्य का परिचय देते हुए कहा कि अपने हर विद्यार्थी को जीवन की छोटी छोटी व्यवहारिकता और जीवन जीने की कला को सिखाया है पन्नालाल अग्रवाल ने। पन्नालाल अग्रवाल व वरिष्ठ पत्रकार महेश धाकड़ को विजय गोयल, संजय गोयल ने स्मृति चिन्ह व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
सरस्वती वंदना के साथ रुचि चतुर्वेदी ने काव्योत्सव का शुभारम्भ करते हुए जीवन के सब मेले देखे, उलझन और झमेले देखे, देखे सुख के सावन भादों, दुख के तिकने रेले देखे… कविता प्रस्तुत की।
हास्य कवि लटूरी लट्ठ ने हिन्दी नहीं बची तो देश की संस्कृति व संस्कार भी नहीं बचेंगे की बात कहते हुए अपनी रचना जो भी मुझको देना चाहो, ऊपर सदा चढ़ा कर देना। भीड़ बाड़ में न खो जाऊं, सबसे अलग खड़ा कर देना। एक गुजारिश मेरे मौला, हरदम तुमसे बनी रहेगी, धरती बेशक कम हो मेरी, पर आकाश बड़ा कर देना… प्रस्तुत की।
राकेश निर्मल ने अब हमारी दस्तरत से दूर हो गए गांव, शहर में लोग चलते नित नवेले दांव… और पदम गौतम ने सहारे बेरहम होते हैं अक्सर टूट जाते हैं, जो दिल के पास रहते हैं अक्सर रूठ जाते हैं, जमीं के रहने वाले झुक के चलना सीख ले वरना, सितारों का भरोसा क्या, सितारे टूट जाते हैं…
डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने राम से बड़ा राम का नाम, राम नाम लेने से बनते सारे बिगड़े काम… कविता का काव्यपाठ किया। संचालन लटूरी लट्ठ व राकेश निर्मल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय गोयल, संजय गोयल, धीरज, विवेक, प्रमोद चौहान सीए, अशोक चौबे, उदय अग्रवाल, आदर्शन नन्दन गुप्ता, एड. सुभाष अग्रवाल, एनके भारद्वाज, एड.रवि अरोरा आदि उपस्थित थे।
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026