मुंबई (अनिल बेदाग) : जैकी श्रॉफ अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और जैकी श्रॉफ एनर्जेटिक म्यूजिक पर मस्त अंदाज़ में दिख रहे हैं।
वीडियो में जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अपने खास स्वैग में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि इस बार भी वह स्क्रीन पर जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं।
हाउसफुल 5 से दर्शकों को हंसाने के बाद, जैकी श्रॉफ एक बार फिर इस रोमांटिक कॉमेडी के ज़रिए लोगों को हंसी की सवारी कराने के लिए तैयार हैं।
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं और यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं जैकी श्रॉफ अपनी अगली फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ में भी नजर आएंगे, जो 18 जुलाई को रिलीज होगी।
-up18News
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026