कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस पी बी वराले को गुरुवार को देश के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दिलाई.
उनका शपथ ग्रहण समारोह सुप्रीम कोर्ट के प्रांगण में हुआ. एक दिन पहले केंद्र सरकार ने कॉलेजियम के सुझाव में उनके नाम पर मुहर लगाई थी.
इस समारोह के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हो गए हैं और कोर्ट में जजों की ज़रूरी संख्या पूरी हो गई है. अब सुप्रीम कोर्ट में तीन सीटिंग जज ऐसे हैं जो दलित हैं. दो अन्य जस्टिस बी आर गवई और सीटी रविकुमार हैं. पी बी वराले का नाम जब कॉलेजियम की चर्चा में था, तो वह हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जस्टिस में से एक थे.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026
- गांधी जयंती पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की अनूठी पहल: ताजगंज कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद परिवारों को बांटी दैनिक उपयोग की सामग्री - October 2, 2026