कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने अपनी बेटी की हत्या का कारण लव जिहाद को बताया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे, लेकिन हमारी लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने निरंजन हिरेमथ के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।
उधर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा कि इस घटना के पीछे लव जिहाद का एंगल है। कांग्रेस के शासन में कर्नाटक की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है।
ज्ञात रहे कि कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसी कॉलेज के एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए।
हमले में फैयाज को भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फैयाज नेहा पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।
लड़की के पिता बोले, यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है?
लड़की के पिता निरंजन हिरेमथ ने कहा, ‘मैं मांग करता हूं कि बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है? लव जिहाद के लिए वे अच्छे परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। उनका जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाना चाहिए या फांसी दी जानी चाहिए।’
प्रपोजल ठुकराने से नाराज था आरोपी
पुलिस ने 18 अप्रैल को बताया था कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों BCA के दौरान क्लासमेट थे। नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण फैयाज ने घटना को अंजाम दिया।
-एजेंसी
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026