भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर संन्यास लेने के इतने साल बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि वह आए दिन क्रिकेट से जुड़े मामलों पर टिप्पणी करते रहते हैं। खासकर भारतीय क्रिकेट को लेकर वह ज्यादा राय देते हैं। वहीं अब सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पूरी इंग्लैंड सीरीज से अपना नाम वापसी ले लिया था। हालांकि अब बातों ही बातो में दिग्गज गावस्कर ने विराट कोहली पर निशाना साधा है।
सुनील गावस्कर ने साधा किंग कोहली पर निशाना
दिग्गज सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर अपने एक बयान में कहा कि आपको सीरीज जीतने के लिए बड़े नामों की जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज इसका बड़ा उदाहरण हैं।
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि आपको बड़े नामों की जरूरत नहीं है। अगर कोई बड़ा नाम सोचता है कि भारत उसके बिना नहीं जीतेगा तो इन दो सीरीज ने दिखा दिया है कि आप वहां हैं या नहीं (इससे कोई फर्क नहीं पड़ता) क्रिकेट एक टीम खेल है। यह एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं करता है’। बता दें कि किंग कोहली ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में खेला था।
दूसरी बार पेरंट्स बने विरुष्का
15 फरवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरंट्स बने हैं। इस बार उनके घर बेबी बॉय हुआ है, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर अपने न्यू बॉर्न की जानकारी दी थी। हालांकि उम्मीद है कि विराट कोहली अब आईपीएल के जरिए दोबारा क्रिकेट में वापसी करेंगे।
-एजेंसी
- आगरा में जमीन का खूनी खेल: पूर्व सैनिक के खेत पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रैक्टर के बोनट और टायर में धंसी गोलियां - May 31, 2026
- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आगरा में दिखा उत्साह: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बाइक चलाकर जनजागरण रैली का किया नेतृत्व - May 31, 2026
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: आगरा के DEI में गूंजा ‘नशामुक्त समाज’ का संदेश, एनएसएस ने निकाली विशाल जागरूकता रैली - May 31, 2026