महापौर नवीन जैन पहुंचे ठेल पर, युवाओं के लिए हैं प्रेरणा बताते हुए कीं कई घोषणाएं
Agra, Uttar Pradesh, India. कमला नगर प्रोफ़ेसर कॉलोनी स्थित ग्रीन पार्क के पास कांजी बड़ा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले 90 वर्षीय नारायण सिंह का हौसला अभी भी डिगा नहीं है। 90 वर्ष की उम्र में यह बुजुर्ग युवाओं की तरह ठेल लगाकर कांजी बड़े बेचने का रोजगार कर रहा है। नारायण सिंह उन युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जो 60 वर्ष की उम्र में अपने आप को बुजुर्ग मान लेते हैं और काम करने से कतराते हैं। ऐसे लोगों को इस बुजुर्ग विक्रेता से सीख लेनी चाहिए जिसका हौसला काम के प्रति आज भी डिगा नही है, यह कहना है महापौर नवीन जैन का।
रविवार को महापौर नवीन जैन कांजी बड़े की ठेल लगाने वाले बुजुर्ग नारायण सिंह की हौसला अफजाई करने के लिए पहुंचे थे। महापौर नवीन जैन ने स्वयं वही खड़े होकर कांजी बड़े खाये और अपने साथ मौजूद सभी लोगों को खिलाएं साथ ही सभी लोगों के कांजी बड़े का भुगतान भी महापौर ने ही किया। कांजी बड़े का स्वाद लेने के साथ ही इस बुजुर्ग विक्रेता से महापौर ने वार्ता भी की। महापौर नवीन जैन को वहां कांजी बड़ा खाता देखकर वहां से गुजर रहे लोग भी भारी संख्या में रुक गए और महापौर के साथ सभी ने कांजी बाड़े का स्वाद लिया। महापौर ने कांजी बड़े की तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर के सबसे स्वादिष्ट कांजी बड़े है।
महापौर नवीन जैन से वार्ता के दौरान कांजी बड़े बेचने वाले 90 वर्षीय नारायण सिंह ने बताया कि वह कमला नगर में ही रहते हैं और 1917 से इसी स्थान पर कांजी बड़े बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां थी जिनकी शादी हो चुकी हैं। दो बेटे हैं जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा बेटा पेंटर है लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति बिगड़ गयी अब वो भी उनके साथ उनके इस कार्य में सहायता करता है।

इस दौरान महापौर नवीन जैन ने भी कांजी बड़े वाले नारायण सिंह की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। कांजी बड़े का स्वाद लेने के साथ ही महापौर नवीन जैन ने मौके पर ही घोषणा की कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत ठेल ढकेल वालों के लिए जो वेंडर जोन बना रहे हैं उस योजना के तहत एक स्टाल बनाकर देने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं इस स्थान पर नगर निगम द्वारा दो सोडियम लाइट भी लगवाई जाएंगी जिससे यहाँ अंधेरा न रहे जिससे नारायण सिंह देर तक रोशनी में अपने कांजी बड़े बेच सके और लोग भी इनके कांजी बड़े का आनंद ले सके। इस अवसर पर बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष बृजकिशोर अग्रवाल, महामंत्री रवि अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद अमित अग्रवाल, महेश निषाद, गौरव पचौरी, पंकज अग्रवाल, अमित गुप्ता, बंटी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026