आगरा। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर मंगलवार को स्काउट एंड गाइड के बैनर तले देशभक्ति की अनोखी मिसाल पेश की गई। रेलवे मंडल कार्यालय से लेकर आगरा कैंट स्टेशन तक स्काउट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें “भारत माता की जय” और “जय जवान” के नारों से माहौल गूंज उठा।
तिरंगा रैली के समापन के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर एक भावनात्मक नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को जीवंत किया गया। नाटक की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हुई और यह भारतीय सैनिकों के साहस, बलिदान और समर्पण को समर्पित रहा।
नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ‘सिंदूर’ सिर्फ श्रृंगार नहीं, बल्कि सैनिकों की शहादत से सुरक्षित एक भावना है। इसमें अफवाहों से सावधान रहने और सेना के बलिदान को सदैव याद रखने की अपील की गई। उपस्थित अधिकारियों, यात्रियों और कर्मचारियों ने नाटक की सराहना करते हुए इसे ‘हृदयस्पर्शी और प्रेरणादायक’ बताया।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026