अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों अपने तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीजेपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि बॉलीवुड की क्वीन राजनीति के क्षेत्र में आना चाहती है। इस पर अभिनेत्री के पिता अमरदीप रनौत ने बड़ा खुलासा किया है। कंगना के पिता ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात की पुष्टि की है। सीट को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी तय करेगी कि कंगना कहां से चुनाव लड़वाना है।
इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
अभिनेत्री कंगना के पिता अमरदीप का कहना है कि यदि भाजपा उनकी बेटी को टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अब कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी कंगना को लोकसभा चुनाव में हिमाचल, महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश से मैदान में उतार सकती है। यदि पार्टी उन्हें हिमाचल से चुनाव लड़ाने का फैसला करती है तो मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी कर्मभूमि हो सकता है।
दो दिन पहले जेपी नड्डा से की मुलाकात
आपको बता दें कि कंगना ने दो दिन पहले कुल्लू में अपने घर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। दोनों के हुई चर्चा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मुलाकात के बाद से अभिनेत्री के चुनाव लड़ने की चर्चाए तेज हो गई थी। इसके बाद अब उनके पिता ने स्पष्ट कर दिया है कि कंगना चुनाव लड़ने जा रही है।
- आगरा के सूरसदन में ‘प्रबुद्ध भारत महासंसद-2026’ का भव्य आयोजन: एकजुटता और समरसता को लेकर शिक्षा, नेतृत्व और विकास पर राष्ट्रीय मंथन - November 1, 2026
- जब तक 500 से 1000 करोड़ रुपये का निवेश लेकर नहीं आएंगे, तब तक जूता चप्पल नहीं पहनेंगे… मातृभूमि के विकास के लिए बीजेपी नेता का अनोखा संकल्प - November 1, 2026
- रामपुर में विवादित पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति: ‘आजमवाद’ और फिलिस्तीनी झंडे के साथ लिखा— ‘आजम खान पर हुए एक-एक जुल्म का सरकार बनने के बाद होगा हिसाब…’ - November 1, 2026