पिछले कुछ समय में कई फिल्म स्टार्स अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। हाल ही रितेश देशमुख भी पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। रितेश परिवार के साथ मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे और फिर लौट आए। रितेश देशमुख को मंदिर में देख भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
‘एएनआई’ ने रितेश देशमुख और जिनिलिया देशमुख की राम मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी से भी मुलाकात की। पुजारी ने रितेश और जेनेलिया का स्वागत करते हुए रामनामी भेंट की। दरअसल, रितेश देशमुख 19 अप्रैल को क्रिकेट मैच देखने लखनऊ गए थे। साथ में बेटे और जेनेलिया भी थीं। वापस लौटते हुए वो अयोध्या गए और रामलला के दर्शन किए।
22 जनवरी को हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पहुंचीं थीं कई हस्तियां
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने मंदिर में रामलला की पूजा भी की और फिर वापस लौट गए। रितेश ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं जेनेलिया और उनके बेटे ने वाइट कलर के कपड़े पहने थे। रामलला के दर्शन कर वो बहुत खुश थे। मालूम हो कि अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। तब साउथ से लेकर बॉलीवुड, खेल और बिजनेस जगत की कई हस्तियों को इसमें आमंत्रित किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक कई सितारे रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य पा चुके हैं।
इन 3 फिल्मों में नजर आएंगे रितेश देशमुख
रितेश देशमुख के करियर की बात करें, तो वह जल्द ही तीन फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें ‘रेड 2’, ‘काकुडा’ और ‘विस्फोट’ शामिल हैं। रितेश की पिछली फिल्में साल 2022 में आई थीं। उस साल वह लगातार पांच फिल्मों में नजर आए थे।
-एजेंसी
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026