जेईई मेन परीक्षा का दूसरा सत्र अगले महीने शुरू होने वाला है. जेईई मेन 2024 परीक्षा का दूसरा सत्र 4 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है. एडमिट कार्ड से पहले जेईई मेन सत्र एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया जाएगा.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2024 सत्र 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा. इसे उम्मीदवार जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. अप्रैल सत्र की जेईई परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा.
एजेंसी ने अभी तक सत्र 2 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है. हालांकि उम्मीद है कि जेईई मेन सत्र 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी. जेईई मेन्स सिटी स्लिप से छात्रों को परीक्षा की तारीख और परीक्षण शहर की जानकारी मिलेगी.
जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. जेईई एंट्रेंस एग्जाम के दौरान छात्रों को एग्जाम गाइडलाइन्स और ड्रेस कोड का पालन करना होगा. परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी प्रमाण ले जाना होगा. जेईई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें
जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन पत्र और जन्म तिथि दर्ज करें.
जेईई परीक्षा शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित की जाएगी, इसे डाउनलोड करें.
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026