ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने की चर्चा के बीच कहा है कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और कितनी भी कोशिश कर ली जाए जनता दल यूनाइटेड एक है और एक रहेगा. शुक्रवार को दिल्ली में जेडीयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है इसके लिए पार्टी के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं.
मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा, “इस्तीफ़ा जब देना होगा तो आप लोगों को बुला लेंगे और आप लोगों को बुला कर परामर्श कर लेंगे, इस्तीफ़ा में क्या क्या लिखना है वो भी आपसे पूछ लेंगे ताकि आप लोग बीजेपी दफ्तर जा कर उसका ड्राफ्ट वहां से ले लीजिएगा.”
“आप लोगों का दोष नहीं है लेकिन आपके मैनेजर बीजेपी के नियंत्रण में हैं. बीजेपी जो नैरेटिव देती है आपका मैनेजमेंट आपको वो करने के निर्देश देता है और आप लोग वही फॉलो करते हैं क्योंकि आपकी मजबूरी है. कल होने वाली पार्टी बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, जो होती है. लेकिन उसके लिए आप नैरेटिव सेट कर रहे हैं.” पिछले कुछ दिनों से ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने की चर्चाएं ज़ोरों पर है.
इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि “सबकुछ सामान्य है, हर साल एक बैठक करने का प्रावधान है. वही बैठक है. पार्टी में सब कुछ नॉर्मल है. बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी को भी बीते दिनों सामने आना पड़ा.
विजय चौधरी ने पत्रकारों से कहा, “ऐसी ख़बर आप लोगों को भले ही मिल रही हो, लेकिन हम लोंगों या पार्टी कार्यालय को ऐसी सूचना नहीं है. अटकलें आपलोग ख़ुद पैदा करते हैं और मार देते हैं. जेडीयू में अंदरूनी खाई की बात छोड़ दीजिए, कोई खरोंच तक नहीं है.”
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026