उत्तर प्रदेश के भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहा बाईपास रोड के पास स्थित टीवीएस शोरूम में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग के कारण पूरा का पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। सुबह से ही जबरदस्त कोहरा होने के कारण आग का अंदाजा नहीं लग। वहीं सामने कोचिंग के छूटे बच्चे जब नजदीक पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन और पुलिस को दी गई। भीषण आग के कारण लगभग 3 करोड़ के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भदोही नेशनल तिराहा के पास शुक्ला टीवीएस एजेंसी है। हर दिन की तरह टीवीएस एजेंसी संचालक सहित अन्य कर्मी बीती शाम भी शोरूम बंद कर घर चले गए। सुबह शोरूम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे शोरूम में फैल गई। सुबह से ही जबदरस्त कोहरा होने के कारण भीषण आग का किसी को अंदाजा ही नहीं लग पाया।
शोरूम के सामने ही स्थित गली में कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने आते हैं। कोचिंग के छूटने के बाद जब वे लौटने लगे तो नजदीक से उन्हें शोरूम से धुंधा निकलता दिखाई दिया। छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने में जुट गई।
लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा का पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। शोरूम संचालक अमित शुक्ला के अनुसार शोरूम में लगभग 80 से 100 गाड़ियां थीं। आग के कारण कितना नुकसान हुआ, इसका फिलहाल सटीक जानकारी तो नहीं है लेकिन लगभग 3 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026