जेडीयू में अंदरूनी कलह की ख़बरों को लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब नीतीश कुमार ज़्यादा दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि लालू यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ़ चक्रव्यूह रचा है.
गिरिराज सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार जी अब कुछ ही दिनों के मेहमान हैं. ज़्यादा दिन मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है. उसमें पहला कदम था अवध बिहारी को बिहार विधानसभा का स्पीकर बनाना. नीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं. लालू जी अब उनको (नीतीश) मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे.”
गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के पास अब सिर्फ़ दो रास्ते बचे हैं. या तो वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री मान लें या फिर जदयू का आरजेडी में विलय करा दें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना तय है, वह ज़्यादा दिनों तक सीएम नहीं रहने वाले.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जदयू और नीतीश कुमार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं. अब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. अविश्वास प्रस्ताव आएगा और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे.”
-एजेंसी
- हरियाली तीज पर महिलाओं ने सजाई मेहंदी की खूबसूरत रंगत: शास्त्रीपुरम की बंसुली विला सोसाइटी में दिखा पारंपरिक उल्लास - August 13, 2026
- तीज के रंग में सजेगा ‘मन की उड़ान’ का महिला स्वावलंबन उत्सव: होटल लेमन ट्री में 14 अगस्त को सजेगी हस्तकला प्रदर्शनी - August 13, 2026
- तीज के रंग में सजेगा ‘मन की उड़ान’ का महिला स्वावलंबन उत्सव: होटल लेमन ट्री में 14 अगस्त को सजेगी हस्तकला प्रदर्शनी - August 13, 2026