पंजाब के मोहाली जिले में एक जम्मू के एक गैंगस्टर की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश डोगरा उर्फ मोहन चीर के तौर पर हुई है। वो जैसे सेक्टर 67 स्थित सीपी मॉल के बाहर निकला तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों में कई गोलियां लगी है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या किसने और क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार 4 से 5 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हमलावरों ने राजेश पर 17 से 18 राउंड फायरिंग की है। पुलिस को राजेश के शव के पास से गोलियों के कई खोल भी बरामद हुए है। राजेश का शव सड़क के बीच पड़ा हुआ मिला है। मृतक राजेश की उम्र 45 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मौके पर मौजूद और आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
कौन है राजेश डोगरा
राजेश डोगरा जम्मू का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उस पर हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि जैसे विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी था। बख्शी नगर पुलिस थाना द्वारा पीएसए लगाया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशनों पक्का डंगा, जम्मू सिटी, उधमपुर, गंग्याल, बाहु फोर्ट और घरोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
-एजेंसी
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026