अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वे बीजेपी में शामिल होंगे.
कांग्रेस छोड़ने के संबंध में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि जय हिंद साथ उपरोक्त विषय के बारे में जानकारी के लिए सूचित करना चाहता हूं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी के गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं.
अंबरीश डेर ने पत्र में आगे लिखा, “भूतकाल में मैंने कांग्रेस के बैनर पर जीत हासिल की और लोगों की सेवा की है और मैं इसमें सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं. कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.”
– एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में ‘सनातन शंखनाद 2026’ की धूम: ‘रहस्य बैंड’ की भजन क्लबिंग पर जमकर झूमे युवा - November 4, 2026
- आगरा के मंटोला में कमेटी के 20 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर संघर्ष, रकम वापस मांगने पर युवक को पीटने और जान से मारने की धमकी का आरोप - November 4, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: सील किए गए कॉम्प्लेक्स में फिर शुरू हुआ निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुकी अवैध इमारत - November 4, 2026