Agra, Uttar Pradesh, India. श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा में अर्हं योग प्रणेता मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 चंद्र सागर महाराज (ससंघ) का भव्य मंगल प्रवेश प्रथम बार हुआ। मुनि द्वय का मंगल विहार बैंड-बाजों के साथ हुआ। आगवानी शालीमार मंदिर परिवार द्वारा की गई। मुनि द्वय ने आगरा की एकमात्र श्याम वर्णी सवा सात फुटी भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के दर्शन किये|
इस अवसर पर विशाल धर्म सभा का आयोजन हुआ। मुनि द्वय ने पार्श्वनाथ भगवान की महिमा बताई। जीवन में समय की महत्ता बताते हुए कहा कि व्यक्ति अपना आलस त्याग कर सुबह जल्दी उठकर अपने सारे कामों को समय से पूर्ण कर सकता है।

मुनि द्वय का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट मनोज जैन, मधु पारस जैन एवं संजय जैन शिकोहाबाद परिवार को मिला। मंगल आरती प्रदीप जैन, आरती जैन द्वारा की गई| कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन रपरिया एवं राजकुमार जैन (गुड्डू) द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया मुनिराज का दो दिन का मंगल प्रवास शालीमार मन्दिर में ही रहेगा। 24 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से मुनिराज ससंघ के सानिध्य में मुनिश्री 108 प्रणम्यसागर महाराज द्वारा लिखित कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान का आयोजन किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमीविधान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करें।

इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद, ज्ञानोदय क्लब, शालीमार जैन युवा मण्डल, शालीमार महिला मण्डल आदि के सदस्यों सहित एसबी जैन, राजकुमार जैन (गुड्डू), राजू गोधा, संजू गोधा, रूप सोनी, अनिल अहिंसा, शैलेन्द्र रपरिया, मुकेश रपरिया, अजित जैन, अनिल जैन कागज, अंकेश जैन, सारांश जैन, शुभम जैन, वर्धन जैन, यश जैन, हार्दिक जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026