Agra, Uttar Pradesh, India. विरोधी दलों के सवालों का तथ्यपूर्ण जवाब देने के लिए भाजपा के मीडिया प्रभारी खुद को सरकारी योजनाओं व सफलताओं से अपडेट रखें। अनौपचारिक चर्चा में भी सतर्क रहें, जिससे विपक्ष को मुद्दा खड़ा करने का मौका न मिल सके। हम 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मुहाने पर हैं। जनता के लिए यह उत्सव है लेकिन चुनावी दलों के लिए चुनौती। जिसमें मीडिया प्रभारियों की अहम भूमिका व दायित्व है। मीडिया प्रभारी अपनी अहमियत को समझें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने आगरा जिला से लेकर मंडल स्तर के मीडिया प्रभारियों को प्रेसनोट बनाने से लेकर जनसभा के सफल आयोजन में मीडिया को-आर्डिनेशन के टिप्स दिए।
जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजपा जिला व महानगर द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला में हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि विरोधी दल महंगाई, बेरोजगारी, प्रदेश में अपराध के बढ़ने जैसे तथ्यहीन गलत आरोप लगाते है। पत्रकारों और विरोधी दलों के ऐसे सवालों के जवाब आप तभी दे पाएंगे, जब सरकारी योजनाओं और सफलताओं से अपडेट रहेंगे। आप को सही जानकारी होगी, तभी सही जवाब भी दे पाएंगे।
उन्होंने जनधन योजना से लेकर देश में बन रहे मेडिकल कॉलेज, कश्मीर में धारा 370, तीन तलाक, प्रदेश में घटते अपराध के ग्राफ, बढ़ते उद्योग जैसे तमाम उदाहरणों के साथ मीडिया व विरोधी दलों को हेंडिल करने के गुर सिखाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने मीडिया प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बूथ कमेटी से कम महत्वपूर्ण नहीं है मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता केके भारद्वाज, देवेन्द्र चौधरी, बब्बू चौधरी, दुर्गेश पांडे, रोहित कत्याल, संतोष शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी , मंडल मीडिया प्रभारी मुनेंद्र परमार, आकाश गोस्वामी, डॉ. कृष्णा, कौशल सैनी ,शिवेंद्र सिंह, शेखर कुशवाह, संतोष अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, रूपेंद्र, अंश वर्मा, छैल बिहारी शर्मा, मोर्चा के गौरव ठाकुर, अक्षित जैन, रहमान अल्वी, अनामिका मिश्रा, कमल प्रजापति, सुमित कुमारआदि उपस्थित थे।
ये टिप्स दिए
-केन्द्र व प्रदेश स्तर से लेकर अपने मंडल की योजनाओं व सफलताओं की जानकारी रखें।
-वॉट्सएप ग्रुप बनाएं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहें।
-खबर लिखते समय विषय वस्तु और तथ्यों पर ध्यान दें।
-सोशल मीडिया पर भ्रामक न्यूज शेयर करने से बचे, पहले पुष्टि अवश्य करें।
-भाजपा राष्ट्रवाद व लोकतंत्र को सम्वृद्ध करने के लिए सरकार बनाती है। मीडिया प्रभारी विकास में पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए भी प्रयास करें।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026