बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सभी 60 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री पेमा खांडू एक बार फिर मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले दिनों हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी 60 सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी दी गई।
2019 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को राज्य में 41 सीटें हासिल हुई थी। जदयू को 7 सीटें मिली थी। कांग्रेस के अगुवाई वाली यूपीए को चार सीटें और पीपीए को 1 सीट मिली थी।
चार महिलाओं को टिकट
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था। सूची के मुताबिक पार्टी ने चार महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। शेरिंग लामू को लूमला, न्याबी जिनी दिरची को बसार, दासांग्लू पुल को हायूलियांग और चकत अबोह को खोंसा पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने राज्य सरकार के मंत्री फूरपा शेरिंग को दिरांग से टिकट दिया है।
अरुणाचल में हैं 60 सीटें साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा सीट में भाजपा को 41 पर जीत मिली थी। जनता दल (यूनाइटेड) को सात, नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच, कांग्रेस को चार, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को एक और निर्दलीयों को दो सीट मिली थी। जद(यू) के सभी सात विधायक और पीपीए विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव साथ-साथ होने हैं।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026