आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में हर कोई डूबा नज़र आ रहा है। इसमें एडीआरडीई और एयरफोर्स भी पीछे नहीं है। गुरुवार को एडीआरडीई और एयरफ़ोर्स के जाबांजो ने मिलकर ताजनगरी के आसमान में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्काई डाइविंगके जरिए तिरंगा बनाया। आजादी के अमृत महोत्सव में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में तीन स्काई डाइवर्स केसरिया, सफेद और हरे रंग की डाइविंग ड्रेस पहनकर कूदे और स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया।
एडीआरडीई के चीफ टेस्ट जंपर के साथ एयरफोर्स के दो अधिकारी भी रहे। आसमान में तिरंगा बनाने वाले जांबाज अधिकारियों में विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्क्वाड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने 4.5 किमी तक स्काई डाइविंग की।
एयरफोर्स के विमान से स्क्वाड्रन लीडर चयन मेहता ने 15 हजार फुट की ऊंचाई पर बनाए गए तिरंगे की एरियल फोटोग्राफी की। मलपुरा ड्रापिंग जोन में किए गए इस ऐतिहासिक कार्य के वीडियो को एडीआरडीओ ने रात में ट्वीट कर जारी किया।
- ADA उपाध्यक्ष का ‘रौद्र’ रूप: 10 टाउनशिप के काम में सुस्ती पर ठेकेदारों को फटकार, फूड कोर्ट का लाइसेंस निरस्त - March 24, 2026
- आगरा के लिए बड़ी पहल: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीएम योगी से की मुलाकात, इनर रिंग रोड और जलभराव पर मांगा ‘न्याय’ - March 24, 2026
- टेक्नोलॉजी से मिली सफलता: CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम ने खोज निकाले गुम हुए 304 मोबाइल, आगरा पुलिस की शानदार रिकवरी - March 24, 2026