जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में कोई सुधार नहीं है और वो अभी भी एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. अस्पताल के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, “राजू श्रीवास्तव की हालत नाज़ुक है और वो वेंटिलेटर पर ही हैं. उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से अब तक उन्हें होश नहीं आया है.”
राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 वर्ष है. बीते बुधवार को जिम में कसरत करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी.
राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफ़ेसर डॉक्टर नीतीश नाइक कर रहे हैं.
इससे पहले शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान भी जारी किया था, जिसमें उनकी हालत ‘स्थिर’ बताई गई थी.
परिवार ने बयान में कहा, “राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. डॉक्टर उनके इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया.”
परिवार ने लोगों ने किसी भी भ्रामक या फर्ज़ी ख़बर से भी बचने का आग्रह किया है.
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026