डॉ. भानु प्रताप सिंह
भाजयुमो के प्रशिक्षण शिवर का शुभारंभ किया
8 अगस्त को योगी आदित्यनाथ करेंगे समापन
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि भाजपार्टी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य और प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता की योजना निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि यहां बैठे आप सभी युवाओं में से कल कोई पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनकर मेरे स्थान पर खड़ा हो सकता है।
श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए संगठन की कार्यपद्धति विषय पर विचार रखते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हम सभी विचारधारा के लिए कार्य करते हैं और उस विचारधारा के लिए कार्य करना तथा उस विचारधारा को सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रवाद, हमारी सामाजिकता, हमारा सामूहिक धर्म हमारे व्यवहार से प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमारे संगठन की पुरातन परम्परा है। प्रशिक्षण के माध्यम से जनआकांक्षाओं की पूर्ति तथा जनता की सेवा करने के लिए उन्मुख कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों की राजनीति के मूल में परिवारवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिद्धान्तों व आदर्शों पर आधारित राजनैतिक दल है जो जन-जन की समृद्धि से राष्ट्र को समृद्ध बनाने के संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के लिए हमारी कार्यपद्धति अनिवार्य है, जिसके माध्यम से आज हम दुनिया के सबसे बडे़ संगठन हैं। हम विचारधारा के लिए काम करते हैं। इसलिए हमारी कार्यशैली व कार्यपद्धति अन्य पार्टियों से अलग है, जो हमारे दल को विशिष्टता प्रदान करती है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की आत्मा कार्यकर्ता है। सहज उपलब्धता, सादगी, निर्भीकता, अनुशासित आचरण, विश्वसनीयता, संवेदनशीलता, समय का प्रबंधन तथा वाकपटुता जैसे गुणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यपद्धति में विशेष रूप से कार्यकर्ता, कार्यक्रम, अनुशासन, परस्परता, सम्पर्क, संवाद, प्रवास, कार्यालय, बैठकें तथा संवैधानिक व्यवस्थाओं का अनुपालन निहित है।

कार्यक्रम में आगरा जिला और महानगर के 300 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम एसएनजी गोल्ड फतेहाबाद रोड स्थित एसएनडी गोल्ड में चल रहा है। समापन आठ अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रांशु दत्त द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, मनीष गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव राजावत क्षेत्रीय मंत्री, शैलू पंडित युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष, हरिओम रावत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आगरा समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित
- आगरा में चमत्कार! डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच जीवित हुईं 65 वर्षीय महिला - July 30, 2026
- आगरा में ‘गोल्ड लोन’ के नाम पर बड़ा फ्रॉड; ब्लैंक चेक से निकाले 50.60 लाख, बैंक मैनेजरों और प्राइवेट फाइनेंस कंपनी पर FIR - July 30, 2026
- आगरा में नमक की मंडी के ज्वेलर्स को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी जा रही है चौथ, आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस - July 30, 2026