मौसम बदलते ही घरों में मच्छरों की तादाद भी बढ़ गई है। मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं। ऐसे में मच्छरों से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के रिपेलेंट इस्तेमाल करते हैं। इनसे मच्छर थोड़ी देर के लिए तो भाग जाते हैं लेकिन फिर आ जाते हैं। क्या आपको पता है कि आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिसके गंध से मच्छर आपसे दूर रहेंगे? आइए, आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही घरेलू चीजों के बारे में जिससे आप मच्छरों को घर से दूर भगा सकते हैं।
कपूर का कमाल
कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। किसी कपड़े में कपूर और लौंग को साथ में रखकर बांध के कहीं टांग देने से भी मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।
लहसुन
लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।
लैवेंडर
इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।
अजवाइन और सरसों का तेल
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
नीम का तेल
नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं। मच्छर आपके आसपास भी नहीं आएंगे।
-एजेंसियां
- आवास विकास सेक्टर-4बी के जैन मंदिर में 23 नवंबर को भव्य भजन संध्या, णमोकार महामंत्र और भक्तामर स्तोत्र से गूंजेगा परिसर - November 21, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शादी के दौरान आतिशबाजी से बवाल: मोहन गार्डन के स्वागत गेट में लगी आग, बरातियों व मेहमानों में मची अफरा-तफरी - November 21, 2026
- Agra News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, बचाने आई बहन को भी दौड़ाकर पीटा - November 21, 2026