भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस सीजन में लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत पेट से जुड़ी परेशानियों की वजह से होती है। गर्मी के मौसम में बदहजमी, सीने में जलन, पेट में गैस जैसी दिक्कतें होना आम बात है। ऐसे में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आपको सिर्फ एक काम करना है और वह है काला नमक का सेवन। काले नमक को आयुर्वेद में ठंडी तासीर का मसाला माना जाता है और इसका इस्तेमाल पाचन सहायक के रूप में किया जाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीना शुरू कर दें तो सिर्फ पेट की समस्याएं ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़ी कई दूसरी दिक्कतें भी आसानी से दूर हो जाएंगी…
पेट की गैस से छुटकारा
जिन लोगों को अक्सर पेट में गैस की समस्या रहती है उनके लिए काला नमक का पानी रामबाण की तरह है। गैस से छुटकारा पाना है तो एक कॉपर का बरतन गैस पर चढ़ाएं, फिर उसमें काला नमक डाल कर हल्का चलाएं और जब उसका रंग बदल जाए तब गैस बंद कर दें। फिर इसका आधा चम्मच लेकर एक गिलास पानी में मिक्स कर पिएं। पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
पाचन दुरुस्त कर जलन से राहत
काले नमक वाला पानी मुंह में लार वाली ग्रंथी को सक्रिय करने में मदद करता है। पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड और प्रोटीन को पचाने वाले एंजाइम को उत्तेजित करने में मदद करता है जिससे भोजन टूट कर आराम से पच जाता है। साथ ही क्षारीय प्रकृति का होने के कारण काला नमक पेट में जाकर ऐसिड को काटता है और सीने की जलन व ऐसिडिटी की समस्या को ठीक करता है।
नींद में फायदेमंद
काले नमक में 80 तरह के खनिज पाए जाते हैं जो हमारी तंत्रिका तंत्र को शांत करते हैं। काला नमक, कोर्टिसोल और ऐड्रनलाइन, जैसे दो खतरनाक स्ट्रेस हॉर्मोन्स को कम करता है। इसलिए काला नमक मिला पानी पीने से रात को अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
क्रैंप्स में आराम दिलाए
काले नमक में पोटैशियम होता है जो हमारी मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है। इसलिए काले नमक को रोजाना खाने में शामिल करें जिससे मसल स्पैज्म और क्रैंप्स ना हो।
जोड़ों के दर्द में आराम
मांसपेशियों के दर्द और जोड़ों के दर्द में काला नमक काफी आराम देता है। इसके फायदे हासिल करने के लिए आप एक कपड़े में 1 कप काला नमक डालकर उसे बांधें और पोटली बना लें। इसके बाद उसे किसी पैन में गरम करें और नमक की पोटली से जोड़ों की सिकाई करें। आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा।
-एजेंसियां
- आगरा के सैंया क्षेत्र में पैमाइश के दौरान बवाल: चकरोड विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों के बीच जान बचाकर भागी राजस्व टीम - June 16, 2026
- आगरा में दिलेरी: लूट की कोशिश में सर्राफ पर बदमाशों ने की फायरिंग, उंगली में लगी गोली, सीसीटीवी से लुटेरों की तलाश जारी - June 16, 2026
- इनर रिंग रोड और लैंड पार्सल विवाद: आगरा में किसानों का आर-पार का मूड, प्रशासन से बोले- या तो जमीन लौटाओ या कानूनन मुआवजा दो - June 16, 2026