भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाक़ात की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है.
इस तस्वीर के साथ गिलोन ने लिखा है, ”माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी से पहली बार मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इसराइल और यहूदियों के प्रति उनकी दोस्ती हृदयस्पर्शी है.” इसराली राजदूत ने यह बात अंग्रेज़ी और हिन्दी दोनों में लिखी है.
इसराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्स भारत के दौरे पर आए हैं. उनकी मुलाक़ात भी पीएम मोदी से हुई है. इसराइली रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, ”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ. इस बैठक ने भारत-इसराइल संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों की सुरक्षा-समृद्धि के लिए सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का मौक़ा मिला.”
-एजेंसियां
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026