इसराइल ने कहा है कि उसे हमास का सबसे बड़ा टनल मिला है. इसराइली सेना आईडीएफ़ ने दावा किया है कि ये सुरंग चार किलोमीटर (2.5 मील) तक फैली हुई है.
एक्स पर आईडीएफ़ ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है- “टनल की एंट्री इरेज़ क्रॉसिंग से महज़ 400 मीटर (1,310 फीट) की दूरी पर है. इरेज़ क्रॉसिंग से गाजा के लोग इसराइल में काम करने और इसराइली अस्पतालों में इलाज के लिए जाते हैं. इसका इस्तेमाल गाजा के लोग हर दिन करते हैं.”
इससे पहले शुक्रवार को इसराइली सेना ने गाजा में जारी अभियान के दौरान अपने ही तीन नागरिकों को ग़लती से गोली मार दी और उनकी मौत हो गई. इसराइली सेना ने इस ग़लती के लिए अफ़सोस जताया है.
गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में अब तक 18,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों लोग बेघर हो चुके हैं.
इसराइल हमास में भीषण बमबारी कर रहा है और ज़मीनी सैन्य अभियान चला रहा है. इसराइल ने कहा है कि वह हमास को खात्मे तक हमले जारी रखेगा.
एजेंसी
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026