नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई होगी, जिसमें मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे का तरीका तय हो सकता है।
बता दें कि बीते 14 दिसंबर को श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से दाखिल अर्जी कोर्ट ने मंजूर की थी। इस बीच, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भगवान केशव के नाम पर एंट्री पास जारी किया है। अदालत ने वादी के तौर पर ये पास जारी किया है। वादी नंबर 6 ठाकुर केशव देव जी स्वयं मथुरा से चलकर आज हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे। जो अन्य वादी हैं वो अनिल पांडेय, महंत धर्मेन्द्रगिरी जी महाराज, सत्यम पण्डित, ओम शुक्ला और मनीष डावर हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर आज बड़ा दिन
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर आज बड़ा दिन है। इलाहाबाद कोर्ट में आज 2 बजे सुनवाई होगी। आज ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर और टीम तय की जाएगी। इसके साथ ही विवादित परिसर का किस तरह से सर्वे होगा, इस पर हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आज विवादित परिसर में सर्वे के तरीके पर फैसला होगा यानी आज तय किया जाएगा कि सर्वे के तौर तरीके क्या होंगे। कोर्ट कमिश्नर का नाम भी आज तय होगा तो सर्वे की टीम में कौन-कौन होगा? ये भी आज हाईकोर्ट में फाइनल होगा।
अब सवाल उठता है कि आखिर मथुरा में विवादित परिसर में सर्वे से क्या होगा? इस सर्वे के रिपोर्ट आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मूमि और ईदगाह विवाद के समाधान की ओर एक कदम होगा। इस सर्वे में मंदिर या मस्जिद होने के सबूत मिलेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दावे का सच भी सामने आएगा तो मस्जिद से जुड़े दावे का भी सच पता चलेगा।
मथुरा विवाद से जुड़ी सभी 18 याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई कर रही है। अयोध्या जन्मभूमि विवाद की तर्ज पर मथुरा विवाद का इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रायल हो रहा है।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026