सोनी टीवी पर 15 मार्च से प्रसारित होगा “इश्क पर जोर नहीं” सीरियल
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा की बेटी अक्षिता मुदगल अब टीवी सीरियल में अपने जलवा बिखेरेंगी। 15 मार्च को सोनी टीवी पर रात 9.30 बजे शुरू हो रहे सीरियल “इश्क पर जोर नहीं ” में ईश्की नामक मुख्य किरदार में है। अक्षिता ताजनगरी के प्रसिद्ध डांस गुरु टोनी फास्टर की शिष्या हैं। उनके प्रयासों से कई बार बड़े-बड़े फिल्मी कलाकारों के साथ स्टेज साझा कर चुकी हैं।
ड़ीआईड़ी लिटिल मास्टर से कैरियर शुरू करने वाली अक्षिता ने पूर्व में कई टीवी सीरियल और दक्षिण भारतीय फिल्में की हैं। अभी हाल ही में 26 फरवरी 2021 को उनकी दक्षिण भारतीय भाषा में बनी फिल्म ” एम एम ओ एफ” जिसके हीरो “जे डी चक्रवर्ती ” हिन्दी फिल्म “सत्या” और “शिवा” में चर्चित रहे हैं ,रिलीज हुई है जो बहुत कामयाब रही।

मारुति एनक्लेव फेज 2, मारुति एस्टेट, आगरा में रहने वाले जेके मुदगल की पुत्री अक्षिता मुंबई में अपने अभिनय से जलवे बिखेर रही है। माता लता मुदगल ने कहा कि अक्षिता ने 200 से अधिक सीरियल किये हैं। मैगी, वोल्टाज ,और जूही चावला के साथ प्रिंटशूट किये हैं। एंड टीवी चैनल के सीरियल हाफ मैरेज और मिटेगी लक्षमण रेखा में सैकेंड लीड रोल किया है। सोनी सब टीवी पर भाखरवाडी सीरियल में गायत्री ठक्कर की भूमिका में लीड रोल किया है।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026