ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान पाकिस्तान पहुंचे हैं. वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के न्योते पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं.
यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान पाकिस्तानी विदेश मंत्री जिलानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ से मुलाकात करेंगे.
ईरान के विदेश मंत्री का ये दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब दोनों देशो ने एक दूसरे की सीमा में घुस कर मिसाइल हमले किए थे. इस महीने ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाक़े में ईरान ने मिसाइल दागे थे. इस हमले में दो बच्चों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए थे. ईरान का कहना था कि उसने सुन्नी चरमपंथी समूह ‘जैश अल-अद्ल’ के दो ठिकानों को निशाना बनाया.
इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान में मिसाइल दागी. पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत के पंजगुर इलाक़े में उसी तरह का हमला किया था.
-एजेंसी
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026