ईरान-इजराइल में तनाव बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान 2 दिन के भीतर इजराइल पर अटैक कर सकता है। इस बीच ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास के में भारत आ रहे एक कार्गो शिप पर ईरान की सेना ने कब्जा कर लिया है।
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक कार्गो शिप लंदन बेस्ड एक कंपनी का है, जिसका मालिकाना हक एक इजराइली अरबपति का है। शिप पर 20 क्रू मेंबर सवार हैं, ये सभी फिलिपींस के नागरिक हैं। घटना के बाद इजराइल सेना के प्रवक्ता डेनियार हगारी ने कहा कि वो किसी भी तरह के हमलों पर चुप नहीं बैठेंगे। इसका जवाब दिया जाएगा।
इधर, भारत समेत 6 देशों- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी गई है।
दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एंबेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।
जहाज को ईरान ले जाया जा रहा
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कब्जा करने के बाद जहाज को ईरान ले जाया जा रहा है। वहीं, इजराइल की डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता डेनियल हागरी ने कहा है कि ईरान ने अगर विवाद बढ़ाने की कोशिश तो उसे अंजाम भुगतना होगा।
दावा: ईरान ने जिस जहाज पर कब्जा किया वो भारत आ रहा था
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने ओमान की खाड़ी में इजराइल से जुड़े जिस जहाज पर कब्जा किया है वो मुंबई आ रहा था। जहाज का नाम MSC एरीज बताया जा रहा है। इस पर 20 क्रू मेंबर मौजूद बताए गए हैं, सभी लोग फिलिपींस के नागरिक हैं।
-एजेंसी
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026